केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कौशल प्रशिक्षण क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो के साथ बैठक की।
धर्मेन्द्र प्रधान ने बताया कि दोनों ही मंत्रियों ने भारत में कौशल प्रशिक्षण के परिवेश को और भी अधिक जीवंत बनाने के साथ-साथ भावी श्रमबल के निर्माण के लिए संस्थागत व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज के जमाने में डिग्री से कहीं अधिक महत्वपूर्ण कौशल और दक्षता हो गई है।
धर्मेन्द्र प्रधान ने बताया कि दोनों ही मंत्रियों ने तीन ‘एस’ यथा स्किलिंग, स्टार्ट-अप्स और एसएमई में व्यापक एवं गहन आपसी सहयोग के लिए आजीवन सीखने के अवसर सृजित करने के तरीकों पर चर्चा की।
दोनों ही मंत्रियों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि एक ओर भारत के विशाल श्रमबल, और दूसरी ओर अमेरिका में महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों में व्यापक अवसरों को इन दोनों ही देशों के पारस्परिक लाभ के लिए संयोजित किया जा सकता है।
धर्मेन्द्र प्रधान ने जीना रायमोंडो द्वारा भारत में तेज विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और विजन की अत्यधिक सराहना करने की प्रशंसा की।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment