Categories: News-Headlines

द्वीपों को बचाने के लिए वैश्विक तापमान के स्तर को सीमित करने के लिए दुनियाभर में संयुक्त प्रयास की आवश्यकता: उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु ने वैश्विक तापमान के स्तर को सीमित करने के लिए सभी देशों से समेकित प्रयास करने का आग्रह किया, ताकि छोटे द्वीप और उनकी अवर्णनीय सुंदरता बरकरार रहे और द्वीपवासियों के आवास विस्थापित न हों।

छोटे द्वीपों पर जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को लेकर अपनी गहरी चिंता व्‍यक्‍त करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह अनुचित है कि छोटे द्वीप जिनका कुल उत्सर्जन का प्रतिशत न्यूनतम है, बड़े राष्ट्रों की लापरवाही की कीमत चुकाते हैं। उन्होंने कहा, ’’समुद्र का बढ़ता स्तर, तूफान, बाढ़ और तटीय कटाव दुनिया भर के विभिन्न द्वीपों के निवासियों के लिए एक बड़ा खतरा है।’’

लक्षद्वीप द्वीप समूह के अपने दो दिवसीय आधिकारिक दौरे के समापन पर उपराष्ट्रपति ने यात्रा के अपने अनुभव साझा करते हुए एक फेसबुक पोस्ट लिखा। लक्षद्वीप के द्वीपों में भारत का विशेष रहस्य होने का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा, ’’फिरोजा नीले पानी के विशाल विस्तार, ताड़ के पेड़ों की छतरी, सफेद रेत के किनारों और साफ नीले आसमान से घिरा होना हर्ष की बात है।’’

पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ समुद्र तटीय पर्यावरण की रक्षा के लिए लक्षद्वीप प्रशासन के निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए, उपराष्ट्रपति ने अन्य पर्यटन स्थलों से लक्षद्वीप के दृष्टिकोण का अनुकरण करने और इको टूरिज्म को अंगीकार करने का आग्रह किया। उपराष्ट्रपति ने पर्यटकों से स्थानीय लोगों और प्रकृति की भलाई को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारी से यात्रा करने की अपील की। उन्होंने द्वीपों को स्वच्छ रखने में लक्षद्वीप के लोगों की भूमिका के लिए उनकी सराहना की।

लक्षद्वीप क्षेत्र में मछली उत्पादन में सतत वृद्धि की तरफ इशारा करते हुए उपराष्ट्रपति ने इस क्षेत्र को लगातार समर्थन देने के लिए प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, ’’मत्स्य क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए हमारे वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को नैतिक जिम्मेदारी के साथ मत्स्य ग्रहण के लिए मछली पकड़ने की ऊर्जा सक्षम पद्धति विकसित करनी चाहिए।’’

भारत की प्राकृतिक विविधता की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा, ’’हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते हैं कि पर्यटन के मामले में भारत के पास हर चीज सर्वोत्तम है। चाहे वह आकर्षक हिमालय हो, राजस्थान में स्थापत्य के अद्भुत दृश्य हों, हिमाचल प्रदेश में पूरी तरफ साफ झीलें, उत्तराखंड में आध्यात्म का द्वार, गोवा के अविश्वसनीय समुद्र तट, केरल के शांत अप्रवाही जल, मध्य प्रदेश में वन्यजीव अभयारण्य, पूर्वोत्तर के चाय बगान और पहाड़ियों का आकर्षक नजारा हो या कच्छ के रण की प्राकृतिक सुंदरता।’’

उपराष्ट्रपति ने हर किसी से पूरे भारत में दूर-दूर तक यात्रा करने का आग्रह किया ताकि हमारी उत्कृष्ट मातृभूमि की विविध और सुंदर छवियों का बेहतर अनुभव किया जा सके। उन्होंने कहा, ’’लेकिन याद रहे, जब आप यात्रा करें तब आप इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि पर्यावरण के किसी भी स्वरूप को नुकसान पहुंचाए बिना यात्रा करें।’’

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

7 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

9 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

11 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

11 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.