केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 9000 करोड़ रुपये की लागत से 29.6 किलोमीटर लंबाई का देश का पहला एलिवेटेड 8-लेन एक्सेस कंट्रोल द्वारका एक्सप्रेसवे अप्रैल 2024 में लगभग पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 18.9 किमी सिंगल पिलर और दिल्ली में 10.1 किमी लंबे सिंगल पिलर पर 34 मीटर चौड़ा एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है।
नितिन गडकरी ने आज दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, सांसद प्रवेश सिंह वर्मा और सांसद रमेश बिधूड़ी के साथ एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया।
मीडिया से बातचीत करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि इस एक्सप्रेसवे का सड़क नेटवर्क चार स्तरों का है। उन्होंने कहा कि टनल, अंडरपास, ग्रेड रोड, एलिवेटेड रोड और फ्लाईओवर पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे के दोनों ओर थ्री लेन सर्विस रोड का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि दिल्ली में इस एक्सप्रेसवे पर देश की सबसे चौड़ी 3.6 किलोमीटर लंबी 8 लेन की सुरंग बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे हरियाणा और पश्चिमी दिल्ली के लोगों का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संपर्क बेहतर होगा।
नितिन गडकरी ने कहा कि हरियाणा में यह एक्सप्रेसवे हरसरू के पास पटौदी रोड (एसएच-26) और बसई के पास फरुखनगर (एसएच-15ए) पर मिलेगा, इसके अलावा, यह गुड़गांव सेक्टर-88 (बी) के पास दिल्ली- रेवाड़ी रेल लाइन और भरथल में यूईआर-II को क्रॉस करेंगा। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे गुड़गांव के सेक्टर-21 को सेक्टर-88, 83, 84, 99, 113 और द्वारका को ग्लोबल सिटी से जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस पूरे एक्सप्रेसवे में इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आईटीएस) सुविधा होगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment