Categories: News-Headlines

दोपहर 1 बजे तक मेघालय चुनाव में 44.73% और नागालैंड चुनाव में 57.06% मतदान हुआ

दोपहर 1 बजे तक मेघालय चुनाव में 44.73% और नागालैंड चुनाव में 57.06% मतदान हुआ।

नागालैंड में कडी सुरक्षा के बीच विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। दोपहर एक बजे तक 58 प्रतिशत से अधिक मतदान की खबर है। मुख्‍यमंत्री नेफियू रियो ने राजकीय माध्‍यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर मतदान किया। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। राज्‍य के 60 में से 59 विधानसभा क्षेत्रों में दो हजार दो सौ 91 मतदान केन्‍द्रों पर 13 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वे चार महिलाओं सहित एक सौ 83 प्रत्‍याशियों के भाग्‍य का निर्णय करेंगे। एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी है। दो हजार दो सौ 91 मतदान केन्‍द्रों में से सात सौ 77 को संवेदनशील और सात सौ 20 को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। निर्वाचन आयोग ने तीन सौ 87 महिला मतदान केन्‍द्र स्‍थापित किए हैं। इनके अतिरिक्‍त 38 आदर्श, सात युवा और दिव्‍यांगों के लिए तीन मतदान केन्‍द्र बनाए गए हैं। शांति पूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए सभी आवश्‍यक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। एहतियात के तौर पर सभी जिलों में आज शाम तक के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। राज्‍य में उपद्रवी तत्‍वों को घुसने से रोकने के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय और अंतर्राज्‍यीय सीमाएं सील कर दी गई है। हालांकि आवश्‍यक वस्‍तुओं और सेवाओं को इससे बाहर रखा गया है। नागालैंड के मुख्‍य चुनाव अधिकारी वी शशांक शेखर ने राज्‍य के सभी मतदाताओं से बडी संख्‍या में मतदान में भाग लेने की अपील की है। उन्‍होंने सभी लोगों से उत्‍सव के रूप में मतदान करने की अपील की है ताकि इसमें लोकतंत्र की सच्‍ची भावना की झलक मिले। नागालैंड के मुख्‍यमंत्री नेफियू रियो ने पहली बार मतदान करने जा रहे सभी पात्र मतदाताओं से आज रिकार्ड संख्‍या में मतदान करने की अपील की है। उन्‍होंने सभी प्रत्‍याशियों को भी शुभकामनाएं दी है।

मेघालय में विधानसभा चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी है। राज्य के 59 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 1 बजे तक 44 दशमलव सात तीन प्रतिशत वोट डाले गए। मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी फ्रेडरिक रॉय खारकोंगोर ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है, वहीं राज्य के पुलिस महानिदेशक डॉ एल आर बिश्नोई ने आकाशवाणी संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में कहीं भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। इस बीच मेघालय के मुख्यमंत्री और एनपीपी अध्य़क्ष कोनराड संगमा ने दक्षिण तुरा विधानसभा क्षेत्र में वोट डाला। वहीं दूसरे एनपीपी उम्मीदवार और नोंगस्टोइन क्षेत्र से विधायक ने तड़के सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चार्ल्स पिंग्रोप ने भी शिलांग में अपने निर्वाचन क्षेत्र नोंगथिम्मई में मतदान किया, जबकि टीएमसी के एक अन्य उम्मीदवार ए एंड्रयू शुल्लई ने 2 जोवाई में अपना वोट डाला। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पाइनथोरुमख्राह निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार, अलेक्जेंडर लालू हेक ने शिलांग में अपना वोट डाला। दोनों राज्‍योंं में मतगणना 2 मार्च को होगी।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागालैंड और मेघालय में मतदाताओं को वोट डालने के लिए अपील की है। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से बडी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

10 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

14 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.