देश में 22 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कल 22 लाख 45 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से बीस लाख 28 हजार से अधिक को पहली डोज और दो लाख सोलह हजार से अधिक को दूसरी डोज लगाई गई। मंत्रालय ने बताया कि 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के ग्यारह लाख 37 हजार से अधिक लोगों को कल कोविड टीके की पहली डोज और 19 हजार से अधिक को दूसरी डोज लगाई गई। बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में इस आयु वर्ग के दस लाख से अधिक लोगों ने कल टीके की पहली डोज ली। कुल मिलाकर अब तक इस आयु वर्ग के दो करोड़ 25 लाख से अधिक लोगों को कोविड टीका लगाया जा चुका है।
देश में कोविड के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। नये मरीजों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक रही। स्वस्थ होने की दर 92 दशमलव चार आठ प्रतिशत हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि संक्रमण दर छह दशमलव तीन तीन प्रतिशत रही। अब तक 2 करोड़ 61 लाख से अधिक मरीज कोविड संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि बीते एक दिन में देश में एक लाख 32 हजार नए रोगी सामने आए और तीन हजार 207 लोगों की मौत हुई।
इस बीच, कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए परीक्षण का काम और तेज किया गया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने बताया है कि अब तक 35 करोड से अधिक जांच की जा चुकी हैं।
हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर… Read More
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment