Categories: News-Headlines

देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 60 हजार से अधिक नये मामले सामने आये जो पिछले 75 दिनों में सबसे कम: स्वास्थ्य मंत्रालय

केंद्र सरकार ने कहा है कि देश में कोविड संक्रमण के सक्रिय और नये मामलों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। स्वस्थ होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है और यह 95 दशमलव छह चार प्रतिशत पर पहुंच गई है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने आज नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा कि देश में पिछले महीने सात मई को चार लाख से अधिक मामले दर्ज किये जाने के बाद से संक्रमण के दैनिक मामले लगातार कम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 60 हजार से अधिक नये मामले सामने आये जो पिछले 75 दिनों में सबसे कम है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सप्ताह में प्रतिदिन नये मामलों में औसतन तीस प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले छह सप्ताह में तीन सौ 66 जिलों में संक्रमण के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने कहा कि देश में संक्रमण के सक्रिय मामले तेजी से कम हुए हैं और वर्तमान में नौ लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं। उन्होंने कहा कि पैंसठ दिन बाद सक्रिय मामलों की संख्या दस लाख से नीचे आ गई है। देश में 20 राज्य ऐसे है जहां सक्रिय मामलों की संख्या पांच हजार से कम है।

लव अग्रवाल ने कहा कि देश में स्वस्थ होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले माह तीन मई को स्वस्थ होने की दर 81 प्रतिशत थी जो अब बढ़कर लगभग 95.64 प्रतिशत हो गई है।

लव अग्रवाल ने कहा कि संक्रमण का जल्द पता लगाने के लिए देश में कोविड-19 जांच सुविधा बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विभिन्न प्रयोगशालाएं प्रतिदिन औसतन 18 लाख 78 हजार जांच कर रही हैं।

लव अग्रवाल ने कहा कि देश में पिछले पांच सप्ताह से संक्रमण दर में गिरावट का रूख बना हुआ है। उन्होंने कहा कि मई माह के पहले सप्ताह में संक्रमण की औसत दर 21 दशमलव छह प्रतिशत थी जो पिछले सात दिनों में घटकर चार दशमलव आठ प्रतिशत पर आ गई है। संयुक्त सचिव ने कहा कि पिछले लगातार आठ दिनों से दैनिक संक्रमण दर पांच प्रतिशत से कम दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि 16 राज्यों में संक्रमण की साप्ताहिक दर पांच प्रतिशत से कम दर्ज हुई है।

विभिन्न आयु वर्ग के लोगों में कोविड संक्रमण की स्थिति का तुलनात्मक विश्लेषण करते हुए लव अग्रवाल ने कहा कि महामारी की दूसरी लहर के दौरान 21 से 50 आयु वर्ग के लोग अधिक संक्रमित हुए।

कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण को प्रमुख हथियार बताते हुए लव अग्रवाल ने कहा कि देश में अब तक 26 करोड़ पांच लाख से अधिक कोविड टीके लाभार्थियों को लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 21 करोड़ 14 लाख लाभार्थियों को पहला टीका और चार करोड़ 91 लाख लोगों को दूसरा टीका लगाया गया है।

लव अग्रवाल ने कहा कि संक्रमण दर और नये मामलों में कमी के बावजूद लोगों को कोविड से बचाव के लिए उचित व्यवहार का कड़ाई से पालन करना चाहिए।

Leave a Comment

Recent Posts

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

47 minutes ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

47 minutes ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.