प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश में नवोन्मेष को बढ़ावा देने के लिए ‘जय अनुसंधान’ का नया नारा दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नारे ‘जय जवान, जय किसान’ को याद करते हुए कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें ‘जय विज्ञान’ का नारा जोड़ा था।
प्रधानमंत्री ने सोमवार को 76वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा, “अमृतकाल के लिए एक और अनिवार्यता है और वो है जय अनुसंधान……यानी जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान।”
उन्होंने जनवरी 2019 में जालंधर में भारतीय विज्ञान कांग्रेस में ‘जय अनुसंधान’ का नारा दिया था।
प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल इंडिया अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ‘यूपीआई भीम’ जैसे शोध ने वित्तीय प्रौद्योगिकी की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव ला दिया है।
उन्होंने कहा, “हमारे नवोन्मेष की शक्ति को देखिये….दुनिया में वित्तीय डिजिटल का चालीस प्रतिशत लेनदेन आज भारत में हो रहा है।”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत जल्द ही 5जी युग में कदम रखेगा और उसने ऑप्टिकल फाइबर बिछाने में भी तेजी से प्रगति की है। डिजिटल भारत का सपना गांवों से गुजरेगा।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल भारत का अभियान आने वाले दशक में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और जीवन के हर दूसरे पहलू में तीन बड़े बदलाव लाएगा।
उन्होंने कहा, “एक नया विश्व तैयार हो रहा है। मानव जाति के लिए यह दशक प्रौद्योगिकी का समय है और भारत के लिए तो यह प्रौद्योगिकी-दशक (टेकड) हैं। हमने प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में खुद को साबित किया है।”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारा प्रयास है कि देश के युवाओं को अंतरिक्ष से लेकर समुद्र की गहराई तक सभी क्षेत्रों में अनुसंधान के लिए हर संभव सहायता मिले। इसलिए हम अपने अंतरिक्ष मिशन और गहरे महासागर मिशन का विस्तार कर रहे हैं।”
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment