स्वच्छता अभियान के महत्व पर बल देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश जब आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, उसे यह याद रखना होगा कि स्वच्छ भारत अभियान का संकल्प कभी कमजोर न होने पाये।
उन्होंने स्वच्छता अभियान के लिए इंदौर की सराहना करते हुए कहा कि इस शहर ने स्वच्छता के मामले में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंदौर के लोगों ने अब वॉटर प्लस सिटी को बनाये रखने का फैसला किया है और वे जी-जान से इसके लिए जुटे हुए हैं। देश में जितने अधिक वॉटर प्लस शहर होंगे उतनी ही स्वच्छता बढ़ेगी और नदियां भी साफ होंगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मधुबनी में अपनाये जा रहे सुखेत मॉडल का भी उदाहरण दिया। डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय और स्थानीय कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा इस पहल को सफलतापूर्वक कार्यान्वित किया जा रहा है।
इस मॉडल का उद्देश्य गांवों में प्रदूषण को कम करना है। इस मॉडल के तहत गांव के किसानों से गोबर और खेतों तथा घरों से निकलने वाला अन्य कचरा इकट्ठा किया जाता है और इसके बदले में गांववालों को रसोई गैस सिलेंडर के लिए पैसे दिये जाते हैं। प्रधानमंत्री ने देश की हर पंचायत से अपने गांवों में कुछ ऐसा ही करने के बारे में विचार करने को कहा।
वर्ष 2026 में सावन शिवरात्रि 11 अगस्त 2026 (मंगलवार) को मनाई जाएगी。इस दिन शिवलिंग पर… Read More
गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर,… Read More
Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने वन-ऑफ टेस्ट में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में हराया Zimbabwe… Read More
Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में होगी दो दिग्गज टीमों की… Read More
INDW vs EN-W: भारत और इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दमदार… Read More
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina ने दिसंबर में वापसी का किया ऐलान बांग्लादेश की… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment