भारत में कोविड-19 के 7,946 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,44,36,339 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 62,748 रह गयी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 37 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,27,911 हो गयी है। मौत के इन मामलों में केरल द्वारा पुनर्मिलान किए गए 12 मामले भी शामिल हैं।
आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.14 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.67 प्रतिशत हो गयी है। बीते 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,919 की कमी दर्ज की गयी है। संक्रमण की दैनिक दर 2.98 प्रतिशत दर्ज की गयी है और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.57 प्रतिशत दर्ज की गयी है। इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,38,45,680 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गयी। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 212.52 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में संक्रमण से जिन 25 और मरीजों की मौत हुई है, उनमें से पांच लोगों की मौत महाराष्ट्र में, तीन-तीन की गुजरात और पश्चिम बंगाल, दो-दो की दिल्ली, कर्नाटक, मिजोरम, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में तथा एक-एक मरीज की मौत बिहार, ओडिशा, पुडुचेरी तथा पंजाब में हुई।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment