केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ उर्वरकों की उपलब्धता और इस्तेमाल पर समीक्षा बैठक की। डॉ. मनसुख मांडविया ने राज्यों को बताया कि देश में इस समय 1.50 करोड़ मीट्रिक टन उर्वरक का पर्याप्त भंडार है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मौजूदा खरीफ और आने वाले रबी मौसम के लिए देश में पर्याप्त उर्वरक है। अपने भाषण में डॉ. मनसुख मांडविया ने मृदा स्वास्थ्य को बचाने के लिए रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक इस्तेमाल को कम करने की जरूरत पर बल दिया। बैठक के दौरान डॉ. मनसुख मांडविया ने नैनो यूरिया, नैनो-डीएपी की प्रगति और वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा दिए जाने तथा इस संबंध में राज्यों द्वारा की गई पहलों की समीक्षा भी की।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment