Categories: News-Headlines

देश में अब तक लगभग 37 करोड कोविड रोधी टीके लगे, कोविड-19 से स्‍वस्‍थ होने की दर 97.18 प्रतिशत हुई

देश में अब तक लगभग 37 करोड कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया है कि कल 36 लाख आठ हजार से अधिक टीके लगाए गए। टीकाकरण का नया चरण 21 जून से जारी है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया है कि कल 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के सत्रह लाख 93 हजार लोगों को वैक्‍सीन की पहली डोज और एक लाख 71 हजार लोगों को दूसरी डोज दी गई।

टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण आरम्‍भ होने के बाद 37 राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के दस करोड़ 82 लाख से अधिक लोगों ने वैक्‍सीन की पहली डोज ले ली है और 33 लाख 70 हजार से अधिक को कोविड रोधी दूसरा टीका लगाया जा चुका है। आठ राज्‍यों- उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्‍ट्र में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के 50 लाख लोगों को कोविड रोधी पहला टीका लगाया जा चुका है।

कोविड-19 से स्‍वस्‍थ होने की दर 97.18 प्रतिशत हुई

देश में स्वस्थ होने की दर 97.18 प्रतिशत हो गई है। कल 44 हजार से अधिक रोगी ठीक हुए। देश में अब तक दो करोड 98 लाख से अधिक रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 45 हजार 892 नये मरीजों की पुष्टि हुई।

Leave a Comment

Recent Posts

सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और ईंधन के खुदरा केंद्रों के अनुशासित उपयोग की अपील की

भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी… Read More

7 seconds ago

अगले दो दिन तक मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत में भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना: मौसम विभाग

India Meteorological Department ने अगले दो दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण लू… Read More

9 minutes ago

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -एसआईआर की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया 20 जून से शुरू… Read More

17 hours ago

सरकार ने कोल इंडिया लिमिटेड में अपनी एक प्रतिशत हिस्‍सेदारी बेचने की पेशकश की

सरकार ने Coal India Limited में अपनी 1% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा है। अधिक… Read More

1 day ago

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने इंडोविदा इंडिया का ईपीएल लिमिटेड में विलय को मंजूरी दी

Competition Commission of India ने इंडोविदा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के EPL Limited में विलय को… Read More

1 day ago

This website uses cookies.