Categories: News-Headlines

देश के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा; मतदान 18 जुलाई को और मतगणना 21 जुलाई को

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने आज देश के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने नई दिल्ली में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि मतदान 18 जुलाई को होगा। मतगणना 21 जुलाई को होगी। चुनाव की अधिसूचना 15 जून को जारी होगी। 29 जून तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 30 जून को की जाएगी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

राजीव कुमार ने कहा कि राष्‍ट्रपति का चुनाव संविधान के अनुसार आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार गुप्त मतदान द्वारा होगा। उन्‍होंने कहा कि आयोग स्‍वतंत्र और निष्‍पक्ष चुनाव सुनिश्‍चित करने के लिए सभी आवश्‍यक उपाय कर रहा है।

लोकसभा, राज्‍यसभा और राज्‍य विधानसभाओं के सदस्‍यों का निर्वाचक मंडल राष्ट्रपति का चुनाव करता है। निर्वाचक मंडल में दिल्‍ली और पुद्दुचेरी विधानसभा के सदस्‍य भी शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि राज्‍यसभा के महासचिव राष्‍ट्रपति चुनाव के पीठासीन अधिकारी होंगे। सात सौ 76 संसद सदस्‍यों और विधानसभाओं के चार हजार 33 सदस्यों सहित चार हजार आठ सौ नौ निर्वाचक राष्‍ट्रपति का चुनाव करेंगे। राजीव कुमार ने कहा कि मतदान और मतगणना के दिन सभी कोविड दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.