गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश में सीमावर्ती इलाकों में बुनियादी ढांचे की मजबूती को उच्च प्राथमिकता दी है। आज नई दिल्ली में सीमा सुरक्षाबल के 18वें स्थापना दिवस समारोह में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना है कि सीमावर्ती इलाकों में बुनियादी ढा़ंचे को मजबूत करके ही देश को सुरक्षित रखा जा सकता है। पिछली यूपीए सरकार के दौरान हुए काम-काज से तुलना करते हुए अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2008 से 2014 के बीच की अवधि में सीमा पर केवल 3 हजार 6 सौ किलामीटर सड़कें बनाई गई, लेकिन नरेन्द्र मोदी सरकार के नेतृत्व में अब तक 4 हजार 764 किलोमीटर सडकों का काम पूरा हो चुका है।
अमित शाह ने यह भी कहा कि अर्द्धसैनिक बलों की आवाजाही को सहज बनाने के लिए यूपीए सरकार ने केवल एक सुरंग बनायी थी जबकि मोदी सरकार अब तक छह सुरंगें बना चुकी है और 19 सुरंगों का निर्माण कार्य चल रहा है। अमित शाह ने आश्वस्त किया कि सीमा पर बाड़ लगाने का काम अगले वर्ष से पहले ही पूरा हो जाएगा।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment