मौसम विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून के मध्य और पूर्वी भारत की ओर बढ़ने तथा एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के सभी हिस्सों में लू की स्थिति में नरमी आई है।
मौसम विभाग का कहना है कि 29 जून तक लू के हालात में नरमी बने रहने का अनुमान है।
उत्तर पश्चिमी भारत दो जून से जबकि मध्य भारत 10 जून से गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाओं के कारण लू की चपेट में था।
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में तीन जून से शुरू हुई लू का असर 12 जून तक रहा।
हालांकि, लू का प्रभाव कम होने के बाद भी 15 जून तक दिल्ली, दक्षिणी हरियाणा, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों पर यह हावी रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड, पश्चिम बिहार, उत्तरी ओडिशा और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में भी 10 जून से 15 जून तक लोगों को लू का सामना करना पड़ा।
आईएमडी ने कहा, ‘‘लू का प्रकोप आज (16 जून) कम हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य और पूर्वी भारत की ओर बढ़ने तथा एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण इसकी स्थिति में नरमी आई है।’’
इसने कहा कि देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में अधिकतम तापमान में पांच से 10 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है।
मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 23 जून से 29 जून के बीच मध्य भारत के शेष हिस्सों और उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में पहुंचने की संभावना है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment