Categories: News-Headlines

देश का ऑटोमोबाइल उद्योग दस प्रतिशत से भी अधिक की गति से विकसित हो रहा है: केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश का ऑटोमोबाइल उद्योग दस प्रतिशत से भी अधिक की गति से विकसित हो रहा है। भारत के ऑटोमोबाइल डीलर संघो के परिसंघ द्वारा आयोजित ऑटो रिटेल कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि उन्‍नत सड़क बुनियादी ढांचा और हरित राजमार्गों के कारण ऑटोमोबाइल उद्योग में मांग तेजी से बढ रही है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि इस उद्योग ने देश के युवाओं को साढ़े चार करोड़ रोजगार उपलब्‍ध कराये हैं। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने भारत को विश्‍व का नंबर वन ऑटोमोबाइल विनिर्माण केंद्र बनाने का फैसला किया है और यही कारण है कि विश्‍व के प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल ब्रांड भारत में मौजूद हैं।

ऑटोमोबाइल उद्योग के कार्यो की सहराना करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि आज भारत विश्‍व का छठा सबसे बड़ा यात्री वाहन विनिर्माता, चौथा सबसे बडा वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता, दूसरा सबसे बडा दो पहिया वाहन बनाने वाला और विश्‍व का सबसे बडा तिपहिया वाहन निर्माता है।

केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत जल्‍दी ही जैव विमान ईंधन का उपयोग शुरू करेगा। उन्‍होंने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान बना वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन प्रदूषण रोकने के लिए वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने का प्रयास है। उन्‍होंने कहा कि ऑटोमोबाइल सेक्‍टर के हितधारक भारत को 50 खरब की अर्थव्यवस्था बनाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

11 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

11 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.