Categories: News-Headlines

देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7,830 नए मामले सामने आए, सक्रिय मरीजों की संख्या 40,215

देशभर में पिछले 24 घंटे में कोविड के 7,830 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इस दौरान कुल बीते चौबीस घंटों में 4,692 लोग स्वस्थ हुए, अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,42,04,771 है। देश में इस समय 40 हजार से अधिक कोविड मरीज उपचाराधीन है और स्‍वस्‍थ होने की दर वर्तमान में 98.72 प्रतिशत है। देशभर में कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़(95.21 करोड़ दूसरी डोज और 22.87 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.