Categories: News-Headlines

देशभर में आज महावीर जयंती मनाई जा रही है

महावीर जयन्‍ती आज देशभर में मनाई जा रही है। यह जैन समुदाय के अत्‍यधिक महत्‍वपूर्ण धार्मिक त्‍योहारों में से एक है। इसे महावीर जन्‍म कल्‍यानक के रूप में भी जाना जाता है। भगवान महावीर वर्तमान अवसर्पिणी के अंतिम और चौबीसवें तीर्थंकर थे।

इस अवसर पर उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड ने को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में जगदीप धनखड ने कहा कि भगवान महावीर की शिक्षा शुचिता, दयालुता और नीति परायण जीवन जीने के लिए सभी को प्रेरित करती है।

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने भी इस अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में ओम बिरला ने कहा कि 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर ने मानव को अंहिसा के साथ जीवन जीने का मार्ग दर्शन किया।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

6 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.