Categories: News-Headlines

देशभर में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है

देशभर में आज गणेश चतुर्थी का त्यौहार श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य के प्रतीक भगवान गणेश के जन्मोत्‍सव के रुप में मनाया जाता है।

लोग अपने घर में मिट्टी से बनी भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्‍थापित करते हैं और 10 दिन के उत्सव के दौरान उनकी पूजा करते हैं। गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र का एक प्रमुख पर्व है।

गणेश जी के भजन, संस्कृत श्लोक एवं गणपती बाप्पा मोरया के जयघोष महाराष्ट्र में हर तरफ से सुनाई दे रहे है। राज्य के करोडों श्रद्धालुओं के घर मे एवं लाखो गणपती मंडलों मे आज गणेश जी की प्राणप्रतिष्ठा की जाएगी। डेढ दिन से लेकर ग्‍यारह दिन तक गणेशजी यहां पर विराजमान रहेंगे। गणेश जी के मनपसंद मोदक बनाने के लिए घरों मे खासकर तैयारियां की गई है। कोकण परिसर में उकडी के मोदक पसंदीदा है तो राज्य के अन्य भागों मे तले हुए तथा मावे से बनाए हुए मोदकों के पसंद किया जाता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणेश चतुर्थी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि गणेश चतुर्थी उत्साह और खुशी का त्योहार है जो मिलकर काम करने का संदेश देता है। राष्‍ट्रपति ने कहा है कि यह त्‍यौहार जीवन में विनम्र रहने और समाज में सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने की प्रेरणा भी देता है।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

44 minutes ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

44 minutes ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

3 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

3 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.