डिजिटल इंडिया पहल के अनुरूप और केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के अधिकारियों के बीच 5जी की शक्ति का लाभ लेने और साइबर सुरक्षा की संस्कृति विकसित करने के तरीकों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की क्षमता निर्माण शाखा ‘राष्ट्रीय दूरसंचार नीति शोध, नवप्रवर्तन एवं प्रशिक्षण संस्थान’ (एनटीआईपीआरआईटी) ने 27 अगस्त, 2021 को भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए ‘5जी और साइबर सुरक्षा’ पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन दूरसंचार विभाग के सचिव (दूरसंचार) अंशु प्रकाश ने किया।
दूरसंचार सचिव अंशु प्रकाश ने अपने संबोधन में 5जी के महत्व पर जोर दिया क्योंकि ये तमाम क्षेत्रों को बहुत ज्यादा प्रभावित करेगा। उन्होंने इससे आगे 5जी और साइबर सुरक्षा के बुनियादी पहलुओं को सीखने के महत्व पर जोर दिया और इस सिलसिले में एक दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए डीओटी के अंतर्गत आने वाले शीर्ष प्रशिक्षण संस्थान एनटीआईपीआरआईटी द्वारा की गई इस पहल की सराहना की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि आज के कार्यक्रम में हासिल हुए ज्ञान के साथ अपने विभागों के भीतर भी जागरूकता फैलाएं।
डीओटी के सदस्य (सेवाएं) दीपक चतुर्वेदी ने भी इस मौके पर बोलते हुए विभिन्न सरकारी पहलों में 5जी की भूमिका का वर्णन किया। एनटीआईपीआरआईटी के सीनियर डीडीजी यूके श्रीवास्तव ने पहले सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और फिर प्रशिक्षण व क्षमता निर्माण पहल के जरिए सरकार के उद्देश्यों का समर्थन करने में एनटीआईपीआरआईटी द्वारा निभाई जा रही भूमिका के बारे में जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 25 से ज्यादा मंत्रालयों के संयुक्त सचिव स्तर के 65 से ज्यादा प्रतिभागियों और ऊपर के स्तर के अधिकारियों ने भाग लिया। इन अधिकारियों को साइबर सुरक्षा और 5जी और अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में इसके उपयोग के मामलों में प्रशिक्षित किया गया था, जिसे वे अपने संबंधित क्षेत्र में नीति निर्माण के लिए काम करते समय लागू कर सकते हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment