Categories: News-Headlines

दूरसंचार विभाग ने सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के समूचे अखिल भारतीय नेटवर्क पर सेल ब्रॉडकास्टिंग लागू करने की महत्वाकांक्षी पहल की

दूरसंचार विभाग (डॉट) भारत में दूरसंचार क्षेत्र के विकास में तेजी लाने के उद्देश्य से विकासात्मक नीतियां तैयार करने के लिए उत्तरदायी है। हमारा मिशन नवाचार को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय सुरक्षा हितों की रक्षा करते हुए सभी नागरिकों के लिए किफायती और प्रभावी दूरसंचार सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना है। दूरसंचार विभाग हमारे साथी देशवासियों के कल्याण की रक्षा के लिए संचार क्षमताओं को व्यापक बनाने और आपदा प्रबंधन प्रयासों में सहायता करने के अथक प्रयास करता है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सहयोग से दूरसंचार विभाग सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का व्यापक परीक्षण करेगा। इस पहल का उद्देश्य आपदाओं के दौरान आपातकालीन संचार को मजबूत बनाना और हमारे सम्मानित नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण को प्राथमिकता देना है।

भारत के लोगों और उनके समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अनवरत प्रतिबद्धता में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम विभिन्न दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में कठोर परीक्षण से गुजरेगा। विभिन्न मोबाइल ऑपरेटरों और सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम की आपातकालीन अलर्ट ब्रॉडकास्टिंग क्षमताओं की दक्षता और प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए ये परीक्षण देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे।

सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम एक अत्याधुनिक तकनीक का प्रतिनिधित्व करता है, जो हमें निर्दिष्ट भौगोलिक क्षेत्रों के भीतर सभी मोबाइल उपकरणों पर महत्वपूर्ण और सीमित समय के लिए प्रासंगिक आपदा प्रबंधन संदेशों को प्रसारित करने में सक्षम बनाता है, भले ही प्राप्तकर्ता निवासी हों या आगंतुक। महत्वपूर्ण आपातकालीन जानकारी यथासंभव अधिक से अधिक व्यक्तियों तक तुरंत पहुंचाना सुनिश्चित करता है। सरकारी एजेंसियां ​​और आपातकालीन सेवाएं जनता को संभावित खतरों की सूचना देने और गंभीर परिस्थितियों के दौरान महत्वपूर्ण अपडेट प्रदान करने के लिए सेल ब्रॉडकास्ट का उपयोग करती हैं। सेल ब्रॉडकास्ट के सामान्य अनुप्रयोगों में गंभीर मौसम की चेतावनी ( उदाहरण के लिए, सुनामी, अचानक बाढ़, भूकंप), सार्वजनिक सुरक्षा के संदेश, निकासी नोटिस और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आपातकालीन अलर्ट देना शामिल है।

इस प्रयास के तहत, भारत भर में विभिन्न राज्यों में परीक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। 29 सितंबर का परीक्षण कार्यक्रम पंजाब में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

44 minutes ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

1 hour ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

1 day ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

This website uses cookies.