दुबई ने भारतीय पर्यटकों के लिए पांच वर्षीय एकाधिक प्रवेश वीजा की व्यवस्था लागू किया है। इसका उद्देश्य आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना और पर्यटन तथा व्यवसायिक संबंधों को प्रोत्साहित करना है। दुबई आर्थिक और पर्यटन विभाग-डीईटी के अनुसार यह वीजा दो से पांच कार्य दिवसों में जारी किया जाएगा और नब्बे दिनों तक दुबई में ठहरने की अनुमति होगी।
इस वीजा को नब्बे दिनों की अवधि तक बढ़ाया भी जा सकता है। लेकिन इस वीजा की अवधि एक वर्ष में 180 दिनों से अधिक नहीं की जा सकती है। इस पहल के जरिए पर्यटक कई प्रवेश और प्रस्थान की सुविधा ले सकते हैं। यह वीजा व्यवसायिक कार्यों, अवकाश-यात्रा और निर्बाध कनेक्टिविटी के लिए परिचालनगत सुविधा भी देता है।
दुबई आर्थिक और पर्यटन विभाग के अनुसार दुबई में भारतीय पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। 2023 में दुबई में दो करोड़ चालीस लाख पर्यटक दुबई पहुंचे। यह संख्या 2022 में एक करोड 84 लाख पर्यटकों की संख्या से बहुत अधिक है। महामारी से पहले 2019 में दुबई जाने वाले पर्यटकों की संख्या एक करोड 97 लाख थी।
दुबई आर्थिक और पर्यटन विभाग के निकटता बाजारों के क्षेत्रीय प्रमुख बादेर अली हबीब ने भारत के साथ दीर्घकालिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 2023 में भारतीय पर्यटकों ने दुबई के पर्यटन क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान किया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment