विश्व में धूमधाम, उत्साह, आतिशबाजी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खुशी के साथ नववर्ष का स्वागत किया गया।सबसे पहले प्रशान्त क्षेत्र के किरीबति में नववर्ष का स्वागत किया गया। नववर्ष का स्वागत समारोह अमरीकी समोआ में सबसे आखिर में आयोजित किया गया। सिडनी से लंदन तक नववर्ष को आशा और आकांक्षाओं के साथ मनाया गया। दुबई में विश्व के सबसे ऊंचे स्काईस्क्रैपर बुर्जखलीफा पर नववर्ष के स्वागत के लिए भव्य आतिशबाजी और रोशनी की गई। लंदन में कड़कड़ाती ठंड के बीच टेम्स नदी के तट पर शानदार आतिशबाजी की हुई। अमरीका, कनाडा, ब्राजील, अर्जेंटीना और बरमूडा में नव वर्ष के समारोह शुरू हो गए हैं।
भारत पारंपरिक हर्षोल्लास और धार्मिक भावना के साथ नए वर्ष का स्वागत कर रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नए साल के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मु ने नागरिकों से उज्जवल भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता को दोहराया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment