राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड महामारी के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों पर गणेश चतुर्थी समारोहों के आयोजन की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपने घरों में ही यह त्यौहार मनाएं। महामारी की वर्ममान स्थिति के मद्देनजर लागू प्रतिबंधों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दिल्ली के सभी जिलाधिकारियों और उप-पुलिस आयुक्तों तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि भगवान गणेश की मूर्ति न किसी टेंट में और ना ही सार्वजनिक स्थान पर स्थापित हो। इसके अलावा इस संबंध में जुलूस निकालने की भी अनुमति नहीं होनी चाहिए। इन अधिकारियों से कहा गया है कि वे लोगों से कहें कि वे अपने घरों में ही यह त्यौहार मनाएं।
अधिकारियों से यह भी कहा गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि धार्मिक और सामाजिक स्थान पर किसी भी स्थिति में लोग जमा न हों। प्राधिकरण ने जिला अधिकारियों और पुलिस उप-आयुक्तों को यह भी निर्देश दिया है कि वे धार्मिक और सामुदायिक नेताओं तथा गणेश चतुर्थी उत्सव समितियों की बैठक गणेश चतुर्थी से पहले बुलाएं तथा कानून व्यवस्था और सौहार्द बनाए रखने के लिए उनका सहयोग प्राप्त करें।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment