दिल्ली में आज से लॉकडाउन में कुछ और ढील दी जायेगी। राष्ट्रीय राजधानी में अप्रैल से कोविड लॉकडाउन लागू है। कोविड रोगियों की संख्या में कमी को देखते हुए सरकार ने पिछले सप्ताह अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की थी। नये दिशा-निर्देशों के अनुसार निजी कार्यालयों को पचास प्रतिशत स्टॉफ के साथ सवेरे 9 बजे से सायं पांच बजे तक खोलने की अनुमति होगी। सरकारी कार्यालयों में ग्रुप ए के शत-प्रतिशत और ग्रुप बी के पचास प्रतिशत कर्मचारियों को कार्यालय में आकर काम करना होगा। आवश्यक सेवाओं के कर्मी बिना किसी प्रतिबंध के अपनी ड्यूटी कर सकते हैं। हमारे संवाददाता ने बताया कि पिछले सप्ताह दिल्ली सरकार ने निर्माण कार्य फिर शुरू करने और कारखानों को खोलने की अनुमति दी थी।
दिल्ली में आज से ऑड-ईवन के हिसाब से सुबह 10 बजे से बाज़ार खुल जाएंगे। दिल्ली में आज से 50% बैठने की क्षमता के साथ मेट्रो चलनी शुरू हो गई है। नोएडा में आज से 50% यात्रियों के साथ मेट्रो फिर से चलनी शुरू हुईं।
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 381 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,189 लोग डिस्चार्ज हुए और 34 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment