दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आज दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की 29वीं समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन संक्रमित लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कोविड की स्थिति की समीक्षा की गई। बाद में उपराज्यपाल ने ट्विटर पर कहा कि स्वास्थ्य विभाग को उभरती स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयारी तेज करने की सलाह दी गई है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की निगरानी और घर में आइसोलेशन की रणनीति को मजबूत करने का भी निर्देश दिया गया है। ढील नहीं बरतने के साथ सामूहिक और ठोस प्रयास करने का अह्वान किया गया है। बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, नीति आयोग में स्वास्थ्य कार्यों के सदस्य डॉक्टर विनोद पॉल और एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया भी मौजूद थे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment