Categories: News-Headlines

दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने 228 इकाइयों/साइटों को तत्काल बंद करने का आदेश दिया

आयोग द्वारा गठित 40 उड़न दस्‍तों (फ्लाइंग स्क्वॉड) का वायु प्रदूषण में योगदान देने वाले क्षेत्रों में एनसीआर की इकाइयों में कठोर निरीक्षण जारी है। आयोग का प्रवर्तन कार्य बल (ईटीएफ) दैनिक आधार पर फ्लाइंग स्क्वॉड की जमीनी स्‍तर की कार्रवाई और निरीक्षण रिपोर्ट की समीक्षा कर रहा है।

उड़न दस्ते विशेष रूप से इस बात की जांच करते हैं कि वायु प्रदूषण को कम करने के लिए आयोग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए विभिन्न निर्देशों और आदेशों का पालन किया जा रहा है अथवा नहीं, विशेष रूप से सर्दियों के महत्वपूर्ण महीनों के लिए किए जाने वाले उपाय, जिसमें केन्‍द्र और राज्य सरकारों की संबंधित एजेंसियों ने वैधानिक पर्यावरण नियम / विनियम और दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

सामान्य अनुपालन स्तरों को संतोषजनक बताया गया और दिनों के साथ इसमें सुधार हुआ। हालाँकि, मुख्य रूप से औद्योगिक इकाइयों, निर्माण और विध्वंस परियोजना स्थलों, औद्योगिक स्थापना / वाणिज्यिक परिसरों और आवासीय सेट अप में डीजल जेनरेटर सेट के इस्‍तेमाल के कारण अभी भी सभी क्षेत्रों में गंभीर उल्लंघनों की जानकारी दी जा रही है।

भौगोलिक दृष्टि से, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में संबंधित अधिकार क्षेत्र में इस तरह के घोर उल्लंघन की सूचना मिली है, जिसमें दिल्ली के एनसीटी और हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश और राजस्थान के एनसीआर जिलों से क्रमशः 38, 48, 104 और 38 मामले दर्ज किए गए हैं।

निरीक्षण रिपोर्टों में दर्ज गैर-समानता / गैर-अनुपालनों की विस्तृत जांच और विचार-विमर्श के बाद प्रवर्तन कार्य बल (ईटीएफ) ने, वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के लिए ऐसी इकाइयों को तत्काल बंद करने का निर्णय लिया, साथ ही यह पर्यावरण मानदंडों के उल्लंघनकर्ताओं के लिए एक मजबूत निवारक के रूप में कार्य करने का एक संकेत भी है।

7 दिसंबर, 2021 तक किए गए 1215 संचयी निरीक्षणों के संबंध में, विभिन्न क्षेत्रों में 228 इकाइयों / स्‍थानों से आयोग के निर्देशों / आदेशों का घोर उल्लंघन और निर्धारित मानदंडों का पालन न करने की सूचना मिली है। इनमें से 128 उद्योगों, 58 सी एंड डी परियोजना स्थलों और 42 वाणिज्यिक / आवासीय परिसरों में डीजल जनरेटर सेट बंद करने की पहचान की गई है।

न केवल घोर उल्लंघन करने वाली इकाइयों के संबंध में बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं, उड़न दस्तों ने ऐसे कार्यों को बंद करने पुष्टि की है और आयोग के अगले आदेश तक अब तक ऐसी 111 इकाइयों को बंद कर दिया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.