दिल्ली सरकार राजधानी में हर घर तक साफ पानी पहुंचाने के लिए जगह-जगह आरओ एटीएम लगा रही है। आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मायापुरी फेज दो के खजान बस्ती में आरओ एटीएम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाने के लिए वाटर-एटीएम जैसा अनूठा प्रयोग किया जा रहा हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा जहां-जहां जल बोर्ड को टैंकर से पानी देना पड़ता है, वहां सरकार वॉटर-एटीएम शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पायलट प्रोजेक्ट के तहत खजान बस्ती के अलावा शकुरबस्ती, कालका और झरोदा में आरओ प्लांट शुरू हो चुके हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में इस तरह के करीब 500 आरओ प्लांट लगाए जाएंगे। हर व्यक्ति को वॉटर एटीएम कार्ड दिया जाएगा, जिसकी मदद से वो प्रतिदिन 20 लीटर मुफ्त पानी ले सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में कई इलाके ऐसे हैं, जहां बहुत ज्यादा घनी आबादी है और कई कारणों की वजह से ऐसे इलाकों में पानी की पाइप लाइन नहीं डाली जा सकती। उन्होंने कहा कि ऐसे इलाकों में पानी की पर्याप्त आपूर्ति के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस दौरान जल मंत्री सौरभ भारद्वाज, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती और स्थानीय विधायक राजकुमार ढिल्लों समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More
Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment