Categories: News-Headlines

दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण में सुधार होने तक प्राथमिक स्कूलों को बंद करने का फैसला किया

दिल्ली सरकार ने शहर में वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार होने तक कल से राष्ट्रीय राजधानी में सभी प्राथमिक स्कूलों और कक्षाओं को बंद करने का फैसला किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों से बातचीत में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय राजधानी में सम-विषम योजना लागू करने पर भी विचार कर रही है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने भी राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण की जांच के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। वायु गुणवत्ता में और गिरावट से बचने के लिए एहतियाती कदम के रूप में आयोग ने कल ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चौथे चरण को लागू करने का आदेश दिया। इसके तहत आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले, आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले और सभी सीएनजी तथा इलेक्ट्रिक ट्रकों को छोड़कर दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा, बीएस-6 वाहनों और आवश्यक तथा आपातकालीन सेवाओं के लिए उपयोग किए जाने वाले वाहनों को छोड़कर, राष्ट्रीय राजधानी और दिल्ली की सीमा से लगे जिलों में डीजल वाले 4-व्हीलर हल्‍के मोटर वाहनों के चलने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। आयोग ने सभी उद्योगों को बंद करने का भी आदेश जारी किया है। हालांकि, दूध और डेयरी इकाइयों सहित जीवन रक्षक दवाओं तथा चिकित्सा उपकरणों के निर्माण को प्रतिबंधों से छूट दी गई।

आयोग ने राजधानी क्षेत्र में राजमार्ग, फ्लाईओवर, बिजली पारेषण और पाइपलाइन सहित सार्वजनिक परियोजनाओं में निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगाने का भी निर्देश दिया है।

दिल्ली सरकार और एनसीआर राज्य सरकारों के सार्वजनिक, नगर निगम और निजी कार्यालयों को 50 प्रतिशत क्षमता और बाकी लोगों को घर से काम करने की अनुमति देने पर निर्णय लेने के लिए कहा गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.