दिल्ली सरकार ने वर्ष 2023-24 के लिए 78 हजार 800 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। दिल्ली विधानसभा में आज बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री कैलाश गहलोत ने इस बजट को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक दिल्ली के लिए समर्पित बताया।
उन्होंने कहा कि बजट में कुल 16 हजार 575 करोड़ रुपये शिक्षा के लिए जबकि नौ हजार 742 करोड़ रुपये स्वास्थ्य के लिए आवंटित गए हैं। कैलाश गहलोत ने कहा कि स्वास्थ्य बजट के तहत करीब 100 महिला मोहल्ला क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे। कैलाश गहलोत ने बताया कि परिवहन क्षेत्र के लिए नौ हजार 333 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं, जिसमें सरकार इस वित्तीय वर्ष में महिला यात्रियों के लिए मुफ्त बस यात्रा जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि बिजली क्षेत्र के लिए तीन हजार 348 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है जबकि दिल्ली जल बोर्ड की विभिन्न परियोजनाओं के लिए छह हजार 342 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
कैलाश गहलोत ने कहा कि इस बजट में समाज कल्याण की विभिन्न योजनाओं के लिये कुल चार हजार 744 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर इस बजट में विभिन्न विकास के कार्यों पर काफी जोर दिया गया है और दिल्ली सरकार ने इस संबंध में व्यापक योजना बनाई है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment