Categories: STATE NEWS

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में विशेष कोविड टीकाकरण अभियान की शुरूआत की

दिल्‍ली सरकार ने राष्‍ट्रीय राजधानी में आज से कोविड के खिलाफ विशेष टीकाकरण अभियान शुरू करने का फैसला किया है। मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को उन स्‍थानों पर टीका लगवाने के लिए प्रोत्‍साहित किया जाएगा, जहां वे मतदान करते हैं।

मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए ‘जहां वोट, वहां वैक्‍सीनेशन’ के अभियान के बारे में भी जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली सरकार ने अगले चार हफ्तों में 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को टीका लगाने का लक्ष्‍य निर्धारित किया है। उन्‍होंने कहा कि इस आयु वर्ग में 57 लाख लोग आते हैं और 27 लाख लोगों को पहला टीका लगाया जा चुका है।

मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि यह अभियान 70 वॉर्डो में शुरू हो चुका है और दिल्‍ली के सभी वॉर्डों में इसे चलाया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि बूथ स्‍तर के अधिकारी घर-घर जाकर टीकाकरण की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्‍त करेंगे।

दिल्ली में लॉकडाउन में आज से कुछ और ढील दी गई है। दिल्ली सरकार ने पिछले सप्ताह कोविड मरीजों की संख्या कम होने के बाद लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, निजी कार्यालयों को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति दी गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

9 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

9 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.