दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव आज शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। चुनाव के लिए महाविद्यालयों में दो पालियों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन-ईवीएम के जरिए वोट डाले गए। मतों की गणना कल होगी। मतदान केंद्रों की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर चंद्रशेखर के साथ मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुलपति ने मतदान की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा की दृष्टि से मतदान केन्द्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर चंद्रशेखर ने सुचारू और पारदर्शी मतदान संपन्न होने पर इलैक्ट्रानिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का धन्यवाद व्यक्त किया है।
इस छात्र संघ चुनाव में विभिन्न पदों पर कुल 24 उम्मीदवार मैदान में हैं। छात्र संगठन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के बीच कड़ी टक्कर है। कोविड महामारी की वजह से तीन वर्ष बाद हुए इस चुनाव में उम्मीदवारों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी गई।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment