Categories: News-Headlines

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान कल होगा

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान कल होगा। महाविद्यालयों में दो पालियों में वोट डाले जायेंगे। सुबह शुरु होने वाले महाविद्यालयों में वोट सुबह साढ़े आठ बजे से डाले जा सकेंगे। वहीं, शाम के महाविद्यालयों में मतदान तीन बजे से शुरू होगा। मतों की गणना 23 सितंबर को होगी।

कोविड महामारी के वजह से तीन वर्ष बाद हो रहे, इस छात्र संघ चुनाव में, छात्र संगठन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एन एस यू आई) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (ए आई एस ए) के बीच कड़ी टक्कर है। इसके अलावा स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एस एफ आई) भी मैदान में हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव अधिकारी प्रोफेसर चंद्रशेखर सिंह ने बताया है कि सुचारु और पारदर्शी चुनाव के लिए महाविद्यालयों में व्यापक व्यवस्था की गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

44 minutes ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

53 minutes ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.