दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए कल शाम मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान लगभग 60.42 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक 66.25 प्रतिशत मतदान उत्तर पूर्वी दिल्ली और सबसे कम 56.16 प्रतिशत मतदान दक्षिण पूर्वी दिल्ली में हुआ।
शाहदरा जिले में मतदान का प्रतिशत 63.94 प्रतिशत रहा। उत्तरी दिल्ली में 59.55 प्रतिशत और उत्तर पश्चिमी दिल्ली में 60.70 प्रतिशत मतदान हुआ।
कल जिन प्रमुख नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई, उनमें आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, आतिशी, मनीष सिसोदिया और भारतीय जनता पार्टी के प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, अरविंदर सिंह लवली और रमेश बिधूड़ी शामिल हैं। कांग्रेस की ओर से देवेंद्र यादव, संदीप दीक्षित और अलका लांबा इस चुनाव के प्रमुख उम्मीदवार थे। चुनाव मैदान कुल 699 उम्मीदवार थे।
निर्वाचन आयोग ने राजधानी में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे। चुनाव में धनबल के इस्तेमाल पर कड़ा रूख अपनाया गया था। 7 जनवरी को दिल्ली चुनाव की घोषणा के बाद से प्रवर्तन एजेंसियों ने लगभग 236 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। मतगणना शनिवार को होगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment