Categories: News-Headlines

दिल्‍ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 8.10% मतदान दर्ज

दिल्‍ली में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 8.10% मतदान दर्ज किया गया। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा। चाक-चौबंद सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच दिल्‍ली के सभी 70 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। लगभग एक करोड़ 56 लाख से अधिक मतदाता छह सौ 99 उम्‍मीदवारों के चयन के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

प्रमुख उम्‍मीदवारों में आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविन्‍द केजरीवाल, दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री आतिशी, दिल्‍ली सरकार के मंत्री गोपाल राय, भारतीय जनता पार्टी के विजेन्‍द्र गुप्‍ता, प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी, कैलाश गहलोत और कांग्रेस की ओर से संदीप दीक्षित, हारून युसूफ और अल्‍का लांबा चुनाव मैदान में हैं।

स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्‍त प्रबंध किये गए हैं। विधानसभा के 70 निर्वाचन क्षेत्रों में 13 हजार सात सौ से अधिक मतदान केन्‍द्र बनाए गए हैं, इनमें से 70 मतदान केन्‍द्रों को पूर्ण रूप से महिलाएं और 70 अन्‍य मतदान केन्‍द्रों का प्रबंधन दिव्‍यांगजन कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने सुचारू रूप से मतदान के लिए एक लाख 80 हजार से अधिक मतदानकर्मी तैनात किये हैं।

यह सुनिश्चित किया गया है कि मतदान प्रक्रिया के निर्विघ्‍न संचालन के लिए सभी मतदान केन्‍द्रों पर आवश्‍यक सुविधाएं मिलें। इनमें रैंप, व्‍हीलचेयर, चिकित्‍सा दल और क्रैच सुविधाएं शामिल हैं।

कुल एक करोड़ 56 लाख मतदाताओं में 83 लाख पुरुष, लगभग 72 लाख महिलाएं और एक हजार दो सौ 67 ट्रांसजेंडर हैं। इनमें से सात सौ 83 मतदाता एक सौ वर्ष से अधिक उम्र के हैं।

दिल्‍ली मेट्रो की सुविधाएं सुबह 4 बजे से शुरू हो गई हैं। ताकि, मतदानकर्मियों और अन्‍य लोगों को समय पर मतदान केन्‍द्रों पर पहुंचने में कोई कठिनाई न हो। वोटों की गिनती शनिवार 8 फरवरी को होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

14 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

15 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.