अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला कल से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल मेले का उद्घाटन करेंगे। यह मेला 27 नवम्बर तक चलेगा। इस बार मेले का मुख्य विषय वोकल फॉर लोकल – लोकल टू ग्लोबल है। आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान आयोजित होने की वजह से इसका खास महत्व है। व्यापार मेले में 29 राज्य और केंद्र-शासित प्रदेश हिस्सा ले रहे हैं। इसमें बिहार, झारखण्ड और महाराष्ट्र सहयोगी राज्य के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं जबकि उत्तर प्रदेश और केरल पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित किया गया है। मेले में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के अलावा कई सार्वजनिक उपक्रम भी अपनी उपलब्धियां प्रदर्शित करेंगे। अफगानिस्तान, बांग्लादेश, बहरीन, बेलारूस, ईरान, नेपाल, थाईलैंड, तुर्की, संयुक्त अरब अमारात और ब्रिटेन सहित 12 देश भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
दिल्ली में 14 नवम्बर से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के लिए प्रवेश टिकट चुनिदां 67 मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने एक बयान में कहा है कि वह 14 से 18 नवम्बर व्यवसायिक दिवस और 19 से 27 नवम्बर सार्वजनिक दिवस के लिए प्रवेश टिकटों की बिक्री शुरू करेगा। प्रगति मैदान में आयोजित इस मेले में लगभग ढाई हजार घरेलू और विदेशी प्रदर्शक अपने-अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। इनमें ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देश शामिल हैं।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment