Categories: News-Headlines

दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया।

सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान के 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया है। रात में हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 245 दर्ज किया गया।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

15 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

23 hours ago

This website uses cookies.