राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि मध्यम कोहरे के कारण दिल्ली के दो हवाई अड्डों आईजीआई (इंदिरा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हवाईअड्डा) पालम और सफदरजंग में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 200 से 500 मीटर के दायरे में दर्ज की गयी।
मौसम विभाग ने कहा, ‘‘आईजीआई पालम में 350 मीटर तक दृश्यता दर्ज की गयी जबकि शहर की तरफ और खराब 200 मीटर तक दृश्यता दर्ज की गयी।’’
शहर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 98 प्रतिशत दर्ज किया गया।
बृहस्पतिवार को शहर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 15 और 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment