Categories: News-Headlines

दिल्ली में सात लोकसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव 25 मई को कराया जाएगा और मतगणना 4 जून को होगी

दिल्ली में सात लोकसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव 25 मई को कराया जाएगा और मतगणना 4 जून को होगी। मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार ने देशभर में होने वाले लोकसभा चुनाव के तारीखों की आज घोषणा की। गौरतलब है कि देशभर में लोकसभा चुनाव कुल सात चरणों में कराये जाएंगे और दिल्‍ली में लोकसभा चुनाव छठवें चरण में 25 मई को कराया जाएगा। इसके लिए अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी की जाएगी और प्रत्‍याशी 6 मई तक अपना नामांकन कर सकेगें। नामांकनों की जांच 7 मई को की जाएगी और प्रत्‍याशी अपना नाम 9 मई तक वापस ले सकेंगे।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने लोकसभा चुनाव की घोषणा का स्वागत किया है और कहा है कि भाजपा संगठन ही पार्टी की ताकत है। उन्‍होंने कहा कि हमारे संगठन की ताकत, वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों के विश्वास यह आश्वस्त करता है कि भाजपा दिल्‍ली में सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि देश में लोकसभा चुनाव की तारीख़ों की घोषणा हो गई है और यह लोकतंत्र का महापर्व है। उन्‍होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों के असल मुद्दों पर काम करती है, जनता को सहूलियतें देती हैं। उन्‍होंने अपने पार्टी के उम्‍मीदवारों के लिए वोट की अपील की।

वहीं दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा है कि इस बार दिल्‍ली में कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है और गठबंधन के तहत कांग्रेस तीन सीटों पर अपने  प्रत्‍याशी उतारेगी जिसकी घोषणा जल्‍द की जाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

10 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

14 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.