Categories: News-Headlines

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, एक करोड़ 50 लाख से अधिक मतदाताओं ने कराया पंजीकरण

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की है। दिल्ली में 1 करोड़ 55 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 83 लाख से अधिक पुरुष, 71 लाख से अधिक महिला और हजार दो सौ 61 थर्ड जैंडर के मतदाता शामिल हैं। पिछले दो महीनों में 18 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के बीच 52 हजार से अधिक मतदाता जुड़े हैं। पिछले महीने की 16 तारीख तक पांच लाख दस हजार नए मतदाता पंजीकरण प्राप्‍त हुए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.