Categories: News-Headlines

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार को बहुत गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में एक्यूआई 305 दर्ज किया गया। फरीदाबाद में एक्यूआई 296, गाजियाबाद में 288, गुरुग्राम में 174 और नोएडा में एक्यूआई 273 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को “अच्छा”, 51 से 100 “संतोषजनक”, 101 से 200 “मध्यम”, 201 से 300 “खराब”, 301 से 400 “बहुत खराब” और 401 से 500 तक के एक्यूआई को “गंभीर” माना जाता है।

मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान रविवार को मौसम के सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने रविवार शाम या रात तक आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.