दिल्ली में बादल छाए रहने और हवा चलने के साथ ही मौसम सुहावना हुआ। हालांकि, शहर में इस महीने का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों के अनुसार, शहर में दिन में धूल भरी आंधी चलने के साथ ही बादल छाने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ बृहस्पतिवार को दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदा-बांदी के साथ आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। पूरे क्षेत्र में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। दिन भर मौसम सुहावना रहेगा और अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना भी है।’’
मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान के 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बुधवार को, अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 34 प्रतिशत था।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment