राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 187 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। पड़ोसी फरीदाबाद (190), गुरुग्राम (155), गाजियाबाद (137), ग्रेटर नोएडा (127) और नोएडा (145) में भी एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’ माना जाता है, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।
सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 78 फीसदी रही। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 9.1 और 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment