राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक ने दिन में आमतौर पर बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, अधिकतम तापमान के 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 258 दर्ज किया गया। दिल्ली में लगातार छह दिन तक वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रहने के बाद बारिश होने के कारण सोमवार को यह ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई थी।
शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment