Categories: News-Headlines

दिल्ली में दिन के दौरान ‘लू’ चलने के आसार, पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को दिन के समय लू चलने के आसार हैं और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने एक बुलेटिन जारी कर कहा, ‘‘पंजाब, हरियाणा-दिल्ली, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, ओडिशा और झारखंड के अलग-अलग इलाकों में 18 और 19 अप्रैल को लू चलने की प्रबल संभावना है।’’

आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 52 प्रतिशत दर्ज की गई।

वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली के मुताबिक दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी (252) दर्ज किया गया।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.