Categories: News-Headlines

दिल्ली में इस साल डेंगू के 48 मामले सामने आए

दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में डेंगू के छह नए मामले सामने आए हैं। सोमवार को जारी नगर निकाय की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल 5 मार्च तक शहर में डेंगू के 42 मामले दर्ज किए गए।

मच्छर जनित इस रोग के संबंध में सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल 12 मार्च तक डेंगू के कुल 48 मामले दर्ज किए गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 1 जनवरी से 12 मार्च के बीच डेंगू के पांच, 2020 में छह, 2019 में तीन, 2018 में नौ और 2017 में आठ मामले दर्ज किए गए थे।

मच्छर जनित रोगों के मामले आमतौर पर जुलाई और नवंबर के बीच रिपोर्ट किए जाते हैं, लेकिन यह अवधि दिसंबर के मध्य तक बढ़ सकती है। पिछले साल राजधानी में डेंगू के 9,613 मामले सामने आए थे, जो 2015 के बाद से एक साल में सबसे अधिक थे। इसके अलावा 23 लोगों की मौत हुई थी।

रिपोर्ट के अनुसार 2021 से पहले, साल 2020 में डेंगू के 1,072, साल 2019 में 2036, साल 2018 में 2,798, साल 2017 में 4,726 और साल 2016 में 4,431 मामले सामने आए थे।

साल 2015 में डेंगू के मामलों की संख्या अक्टूबर में ही 10,600 को पार कर गई थी, जो 1996 के बाद से राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के मामलों की सबसे अधिक संख्या थी।

राष्ट्रीय राजधानी में 2021 में डेंगू से मरने वालों की संख्या 2016 के बाद से सबसे अधिक थी। साल 2016 में डेंगू से मरने वालों की आधिकारिक संख्या 10 थी।

दिल्ली में 2019 में डेंगू से दो, 2018 में चार और 2017 और 2016 में 10-10 मौत दर्ज की गई थीं।

सोमवार को जारी नगर निकाय की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में इस साल अब तक मलेरिया के चार और चिकनगुनिया के आठ मामले सामने आए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

17 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.