राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मंगलवार को दिन में आमतौर पर बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 71 प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। आसमान मुख्यतौर पर साफ रहेगा।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को सुबह वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। सुबह साढ़े नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 132 दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment