Categories: News-Headlines

दिल्ली: महापौर चुनाव स्थगित किये जाने पर एमसीडी सदन में हंगामा

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर चुनाव को स्थगित करने को लेकर शुक्रवार को सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ। कार्यवाही शुरू होने से पहले आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों के पार्षदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारे लगाए। चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने के कारण महापौर और उपमहापौर के चुनाव को बृहस्पतिवार रात स्थगित कर दिया गया था। भाजपा के पार्षद महापौर की सीट के पास एकत्र हो गए और महापौर शैली ओबेरॉय की मौजूदगी की मांग करते हुए नारे लगाए। ओबेरॉय सदन में देरी से पहुंचीं। ‘आप’ पार्षदों ने पहले तो निगम मुख्यालय में आंबेडकर प्रतिमा के पास भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में, वे सदन पहुंचे और भाजपा के खिलाफ नारे लगाते रहे और उसे ‘‘दलित विरोधी’’ कहा।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

14 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

14 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.