दिल्ली पुलिस ने महिला कुश्ती खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के नाम दो प्राथमिकी दर्ज की है। एक प्राथमिकी एक नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम-पॉस्को के तहत दर्ज की गई है। दूसरी प्राथमिकी यौन उत्पीड़न की अन्य शिकायतों की व्यापक जांच के लिए दर्ज की गई है। सात महिला कुश्ती खिलाड़ियों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने उच्चतम न्यायालय को बताया था कि यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बृजभूषण के नाम प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। दिल्ली पुलिस की तरफ से पेश महाधिवक्ता तुषार मेहता ने उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश डी.वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा की पीठ को महिला पहलवानों की याचिका के संबंध में नवीनतम कार्रवाई की जानकारी दी।
महिला कुश्ती खिलाड़ियों की तरफ से अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पीठ से अनुरोध किया कि वह संबंधित खिलाड़ियों की सुरक्षा के संबंध में निर्देश पारित करे। उन्होंने पीठ को सीलबंद लिफाफा सौंपा जिसमें यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली नाबालिग को धमकियों का विवरण दिया गया है। मामले की सुनवाई पांच मई को होगी।
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More
आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More
भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More
केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More
NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More
लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment