Categories: News-Headlines

दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश से जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित

देश के विभिन्न हिस्सों में आज मानसून की बरसात जारी रहने से सामान्य जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भी तेज बारिश जारी है। दिल्ली में सफदरजंग वेधशाला में 106, दिल्ली रिज में 65 और आया नगर में 44 मिलिमीटर बारिश हुई। दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 153 मिलिमीटर वर्षा दर्ज की गई है। यह 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सर्वाधिक है। इसी तरह यह 1958 से जुलाई में एक दिन में तीसरी सर्वाधिक वर्षा है।

दिल्ली अग्नि शमन सेवा ने कहा है कि शहर के विभिन्न हिस्सों में कई मकान ध्वस्त हुए हैं, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भारी बरसात से कई पार्क, अंडर पास बाजार, दुकानें और अस्पताल परिसर जलमग्न हो गए हैं। सड़कों पर यातायात अस्त-व्यस्त है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मौसम विभाग की चेतावनी और पिछले दो दिन से जारी लगातार बरसात को देखते हुए कल शहर के स्कूल बंद रहेंगे।

केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। कल तक इसके खतरे के निशान दो सौ पांच दशमलव तीन-तीन को पार कर जाने की आशंका है। गुरूग्राम में भी जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने की सलाह दी है। प्रशासन ने एक अन्य परामर्श में कहा है कि निजी संस्थानों के कर्मचारियों को भी कल घर से काम से काम करने की सलाह दी जानी चाहिए।

Leave a Comment

Recent Posts

Gujarat TAT Secondary Result 2026 जारी: sebexam.org पर रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट लिंक, क्वालिफाइंग मार्क्स और पूरी जानकारी

Gujarat TAT Secondary Result 2026 Out: SEB ने जारी किया रिजल्ट, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड… Read More

2 hours ago

Kerala Lottery Karunya KR-760 Result Today: 1 करोड़ रुपये के जैकपॉट का रिजल्ट आज, जानें विजेता और पूरी प्रक्रिया

Kerala Lottery Karunya KR-760 Result Today: आज दोपहर 3 बजे शुरू हुई ड्रॉ प्रक्रिया केरल… Read More

2 hours ago

जम्मू-कश्मीर में 12 साल के बच्चे के बयान पर विवाद, शिक्षा मंत्री की आलोचना के बाद बढ़ा राजनीतिक बवाल

शिक्षा मंत्री की आलोचना करने वाले 12 वर्षीय बच्चे को लेकर विवाद, मीरवाइज उमर फारूक… Read More

3 hours ago

WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की नजर, नए अपडेट को लेकर बढ़ी जांच

WhatsApp Username Update पर सरकार की सख्त निगरानी, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर उठे सवाल… Read More

3 hours ago

रेखा को देखकर संजय खान ने फोटोशूट से किया था इनकार? जरीन खान की एक सलाह ने बदल दी अभिनेत्री की किस्मत

रेखा के संघर्ष के दिनों का दिलचस्प किस्सा, जब एक टिप्पणी के बाद बदल गई… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.