Categories: News-Headlines

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने आज आबकारी नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय के छठे समन की अनदेखी की

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज आबकारी नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय के छठे समन की अनदेखी की। आम आदमी पार्टी ने प्रवर्तन निदेशालय के समन को गैरकानूनी बताया है। इसका कहना है कि ईडी के समन की वैधता का मामला अब अदालत में है। एजेंसी को समन भेजने के बजाय अदालत के फैसले का इंतजार करना चाहिए।

इस बीच भाजपा ने प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश नहीं होने के लिए मुख्‍यमंत्री केजरीवाल की कड़ी आलोचना की। पार्टी प्रवक्‍ता शहजाद पूनेवाला ने नई दिल्‍ली में मीडिया को बताया कि अदालत ने ईडी के समन को उचित कहा है, लेकिन फिर भी आम आदमी पार्टी इन समन को गैर कानूनी बता रही है। उन्‍होंने कहा कि अगर मुख्‍यमंत्री केजरीवाल के पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है, तो उन्‍हें एजेंसी के समक्ष अवश्‍य पेश होना चाहिए।

दिल्‍ली भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा ने कहा कि मुख्‍यमंत्री केजरीवाल इन समन को गैर कानूनी बता रहे हैं, जो न्‍यायालय की अवमानना है। उन्‍होंने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। मुख्‍यमंत्री केजरीवाल को बहुत जल्‍द शहर में शराब घोटाले से संबंधित सच्‍चाई का खुलासा करना होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.